झांसी। डाक विभाग में प्रीमियम खाते खुलवाए जाएंगे। इसके लिए महज 200 रुपये से खाता खुलवा सकेंगे। इसमें से 175 रुपये खाते सेे कट जाएंगे। इसके बाद इन खातों का फायदा घर बैठे ले सकते हैं। इसमें खाताधारकों को जमा एवं निकासी समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में 1500 से ज्यादा प्रीमियम खाते खुलवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन खातों में उपभोक्ताओं को जमा, निकासी, नेट बैंकिंग, पासबुक, चेकबुक समेत अन्य सरकारी योजनाओं में जमा करने की सुविधाएं दी जाएगी। प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय के मुताबिक प्रीमियम खाते आधार कार्ड से खुलवाए जा सकते हैं। संवाद