फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में गिरी गाज, आठ साल के बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों को निजी वाहन से टीकमगढ़ स्थित अस्पताल ले गए थे परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुढ़ा/महरौनी (ललितपुर)। सौजना थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र गाज गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें निकटवर्ती टीकमगढ़ स्थित अस्पताल ले गए जहां बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम गुढ़ा निवासी खुशीराम (25) अपने परिवारजनों के साथ खेत में काम कर रहा था कि इसी दौरान दोपहर में अचानक तेज बारिश और गर्जना के साथ खेत में गाज गिर गई। जिसकी चपेट में खुशीराम और उसका बेटा राज (8) आकर बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वाहन की व्यवस्था कर दोनों को जनपद टीकमगढ़ स्थित अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान खुशीराम को होश आ गया लेकिन उनके बेटे राज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें