गायत्री बनी यूपी अंडर 19 टीम की मैनेजर
झांसी। उत्तर प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटर गायत्री अग्रवाल क ो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गायत्री को उत्तर प्रदेश की अंडर 19 टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इससे पहले गायत्री टी 20 वर्ल्ड कप कैंप में प्रतिभाग किया था। इसके अलावा इंडिया चैलेंजर ट्राफी तथा पांच साल यूपी अंडर 19 मैच खेले। चार साल सीनियर महिला क्रिकेट टीम में रहीं। गायत्री के अनुसार वह भारत की अंडर 19 टीम के कैंप में शामिल रहीं। सागर गेट निवासी गायत्री अपने चयन क ो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम मानतीं हैं। गायत्री के अनुसार लक्ष्य है कि वह उत्तर प्रदेश व भारत की टीम की कोच बनें। एक सपना यह भी है कि अपना क्रिकेट अकादमी खोली जाए। ताकि बुंदेलखंड की लड़कियां क्रिकेट में तेजी से आगे बढे़ं। इधर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने इसके लिए झांसी की महिला क्रिकेट की बड़ी उपलब्धि बताया। इससे महिला क्रिकेटरों को नई ऊर्जा मिलेगी।