फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई को जिले के 2400 घरों में होंगे गायत्री यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए गायत्री परिवार ने पहले की गई। गायत्री परिवार द्वारा 31 मई को जिले के 2400 घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। प्रेमनगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को निष्प्रभावी करने के लिए गायत्री परिवार 31 मई को देश के दस लाख घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित करेगा। इसी के तहत झांसी जनपद के 2400 घरों में सुबह सात से बारह बजे के बीच यज्ञ होंगे। इस दरम्यान स्वस्थ व सुखी राष्ट्र की प्रार्थना भी की जाएगी। गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अचल सिंह चिरार ने बताया कि यह यज्ञ गायत्री परिवार के सदस्य अपने घरों में करेंगे। यज्ञ कुंड में आयुर्वेदिक औषधीय युक्त हवन सामग्री की आहुतियां अर्पित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें