फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बालिकाओं को दी साइबर अपराध से निपटने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम एवं शक्ति मोबाइल टीम ने पंडित कृष्ण शर्मा इंटर कॉलेज में बालिकाओं एवं महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 112, 181, 102, 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला थाना अध्यक्ष किरन रावत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्ध पेंशन योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी मुहैया कराई। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें