फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली से पहले बढ़े गैस सिलिंडर के दाम... लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महंगाई से जूझ रहे लोगों को होली के त्योहार से ठीक पहले सरकार ने करारा झटका दिया है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत एक ही बार में 50 रुपये बढ़ा दी गई है। जबकि, व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 350 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले पर लोगों ने नाखुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि एलपीजी के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। सरकार को इसमें कटौती करनी चाहिए थी, लेकिन कीमतों में एक साथ भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम पिछले आठ महीने से स्थिर बने हुए थे। लेकिन, मार्च माह के पहले दिन बुधवार को सरकार ने एकाएक इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। इससे 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत झांसी में 1,090 रुपये से बढ़कर 1,140 रुपये हो गई है। इस वृद्धि का सीधा असर झांसी जनपद के साढ़े छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जबकि, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 1,874 से बढ़कर 2,224 रुपये पर पहुंच गए हैं।
पेट्रोलियम कंपनियों के इस फैसले पर लोगों ने असंतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं। इससे रसोई का बजट पहले से ही गड़बड़ाया हुआ है। उस पर रसोई गैस के दामों में वृद्धि से अब खर्च और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम तो पहले से ही बढ़े हुए हैं। अब एक ही बार में 50 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। जबकि, आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार को इसके दाम कम करने चाहिए थे। - एकता टंडन, सीपरी बाजार
महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खाने का तेल हो या आटा सभी की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं। अब गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सरकार को कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।
- शिविजा भटनागर, मानिक चौक
लागत लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि मुनाफा नहीं बढ़ रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम एक साथ 350 रुपये बढ़ाने से हम जैसे कारोबारियों को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।
- विनोद कुमार, रेस्टोरेंट संचालक
पहले सरकार व्यावसायिक सिलिंडर लेने को बाध्य करती है और फिर उसकी कीमतों में भारी वृद्धि कर दी जाती है। दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो कारोबार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

- राम गुुप्ता, रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें