फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी से होगी गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों में अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के जरिए गैस  सिलिंडर की होम डिलीवरी की जाएगी। जिले में पायलॅट प्रोजेक्ट के तौर पर  चयनित किए गए 30 केंद्रों में से छह केंद्रों पर काम शुरू कर दिया गया है।  इसे लेकर सीएससी और भारत गैस के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस कर निर्देश दिए। सीएससी के सीईओ डॉ. दिनेश त्यागी और भारत गैस के डायरेक्टर पितांबर ने कहा  कि पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर भारत गैस और सीएससी के मध्य करार हुआ  है। पायलट प्रोजेक्ट में पूरे प्रदेश में 30 सीएससी को चयनित किया गया है।  सीएससी से जुड़ने के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों तक गैस का वितरण  आसानी से हो सकेगा। पहले चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार को पूरी तरह से कवर  करेंगे। सीएससी के स्टेट हेड अतुलित राय ने बताया कि प्रदेश में लगभग 60000  सेंटर एक्टिव रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं। भविष्य में सभी सेंटरों को  योजना से जोड़ा जाएगा। जिला प्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि जिले  में छह सेंटरों के जरिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को गैस की  बुकिंग और डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें