झांसी। ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों पर नकेल कसने के लिए जीआरपी ने तैयारी कर ली है। अदालत से कुर्की का आदेश मिलने पर नोटिस दोनों के घरों में चस्पा कर दी गई है। 24 जुलाई को कुर्की की जाएगी। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद भी दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। बताया गया है कि थाना सीपरी बाजार स्थित सुभाष मार्केट निवासी हनीफ का पुत्र रशीद व थाना नवाबाद स्थित मरघटा के पास रहने वाले भोपाली का पुत्र नसीर लंबे समय से ट्रेनों में चोरियां करते थे। इस पर दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी जा चुकी है। इसके बाद भी दोनों गैंगस्टर कोर्ट में पेश नहीं हुए। काफी समय से फरार चल रहे हैं। मामले की जांच उर्रई के जीआरपी एसओ बृजमोहन सैनी को सौैंपी थी। वे अपनी टीम के साथ झांसी पहुंचकर दोनों आरोपियों के घर नोटिस चस्पा भी चुके हैं। 24 जुलाई को दोनों के घर की कुर्की भी होगी। एसओ बृजमोहन सैनी ने बताया कि अदालत के आदेश पर कुर्की प्रक्रिया की जा रही है।