फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक चोर गैंग के सरगना समेत पांच पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने बाइक चोर गैंग के ओरछा निवासी सरगना रामजी कुशवाहा समेत उसके गैंग में शामिल पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2025 को आरोपियों को ग्वालियर रोड के आरी मोड़ के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ चंदपुरा गांव निवासी विशाल यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, दतिया निवासी कमल पाल एवं अरविंद कुमार शाक्य शामिल थे। इन सभी की उम्र करीब 19 से 30 वर्ष के बीच है। रामजी कुशवाहा ने चोरी की वारदात करने के लिए गैंग बनाया था। पैसों का लालच देकर गांव के लड़कों को शामिल करता था। उनको चोरी की ट्रेनिंग देकर वारदात करता था। उनकी मदद से कई वारदात कर चुका। गिरोह के सदस्यों का कई जगह नाम भी सामने आ चुका। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की। बुधवार को उसके गैंग को सीपरी बाजार थाने में चिन्हित करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे की ओर से सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें