फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंतराज्ययीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, नौ बाइक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने अंतराज्ययीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की नौ बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस काफी दिन से वाहन चोरों की सुरागकशी कर रही थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस को कुछ बदमाशों के ग्वालियर रोड स्थित सूती मिल के खंडहर के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर यहां से कैलाश केवट निवासी समथर, विनय शर्मा एवं विकास शर्मा निवासी सेवड़ा दतिया को पकड़ लिया। पूछताछ में मालूम चला कि यह लोग उप्र से गाड़ियां चुराकर मध्य प्रदेश समेत झांसी के दूरदराज इलाकों में सस्ते दाम में बेच देते थे। कैलाश चोरी करने एवं मोटर पार्ट बदलने में माहिर था जबकि विनय और विकास दोनों चचेरे भाई हैं। चोरी के बाद कई गाड़ियों को यह लोग तुरंत खोल भी देते थे। पुलिस ने उसके पॉर्ट भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की निशानदेही पर नौ बाइक समेत दो बाइक की चेसिस एवं एक बाइक का इंजन बरामद हुआ। कुछ दिनों पहले एक बाइक को बेचने के बाद मिले 3500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी, ग्वालियर रोड पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें