झांसी। महाराष्ट्र गणेश मंदिर में शनिवार को गणेश नवरात्र प्रारंभ हुआ। श्री गणेश जी की अखंड ज्योति की स्थापना की गई। भगवान का महाभिषेक एवं पूजन किया गया। मोदक, खीर सहित पारंपरिक मराठी व्यंजनों का प्रसाद अर्पण किया गया। श्री गणेश का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। मंदिर में 14 सितंबर से गणेश उत्सव प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य पुरोहित गजानन खानवलकर, पंडित उज्जवल देवधर, अथर्व खांडेकर, मिलिंद देसाई, सुरेश खेर, राहुल खांडेकर, राघव इंदापुरकर, मनीषा खानवलकर, वंदना, अर्चना आदि मौजूद रहीं। इधर श्री गणेश सत्संग भवन में श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण हुआ। आयोजक सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।