फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर दौड़ रहे हैं सरपट.. रखें ध्यान, जगह-जगह बने हैं अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अगर आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहिए। जिले से गुजर रहे हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। इन कटों से कब कौन वाहन निकलकर सामने आ जाए, कुछ पता नहीं है। जरा सी अनदेखी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। अफसरों के मुताबिक झांसी से गुजरने वाले चार हाईवे पर कुल 162 अवैध कट हैं। पिछले डेढ़ साल में हाइवे पर 401 लोग अपनी जान गवां चुके। सबसे अधिक दुर्घटनाएं अन्ना जानवरों एवं अवैध कट की वजह से हुई हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन इन कटों को बंद कराने पर किसी का ध्यान नहीं है।
झांसी को ग्वालियर, खजुराहो, शिवपुरी, कानपुर और ललितपुर से हाइवे जोड़ते हैं। रोजाना हजारों वाहन तेज रफ्तार से इन हाइवे पर दौड़ते हैं लेकिन, यहां बने अवैध कट वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक जानलेवा होते हैं। कई जगह लोगों ने अपनी सुविधा के मुताबिक डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए। ग्रासलैंड के आगे खेतों में वाहन ले जाने के लिए डिवाइडर तोड़ दिए।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर बाईपास पर सरोज अस्पताल के पास बना कट भी सबसे अधिक जानलेवा है। यहां हर दूसरे दिन दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन, राजमार्ग प्राधिकरण इस कट को दुरुस्त नहीं करा सका। ललितपुर रोड पर हंसारी के पास एवं बबीना टोल प्लाजा के आगे, झांसी-खजुराहो हाइवे पर गोरमछिया के पास भी सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं। दुर्घटनाएं होने के बावजूद कट खत्म नहीं किए गए। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी सुनील जैन का कहना है कि कट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन, लोग फिर से खोल लेते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अत्याधिक मार्ग दुर्घटना वाले स्थान चिह्नित करके इनके बारे में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई को बता दिया जाता है। कट बंद करने का काम इन्हीं विभागों का है। - प्रभात पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन

पांच ब्लैक स्पॉट पिछले साल बंद कर दिए गए। दो इस वर्ष तक बंद कर दिए जाएंगे। शेष चिह्नित ब्लैक स्पॉट भी जल्द खत्म करने की कोशिश की जा रही है। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी





हाइवे पर इतने लोग गवां चुके जान

झांसी-ग्वालियर रोड हाइवे- 52

झांसी-शिवपुरी हाइवे- 65

खजुराहो हाइवे-59

ललितपुर रोड- 86

झांसी-कानपुर रोड-139
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें