फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये के लिए दोस्त बना जानी दुश्मन: शराब पीते-पीते लड़ पड़े दोनों, लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 28 Aug 2023 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

प्रीतमपुर गांव निवासी भागचंद अहिरवार (35) पुत्र करण अहिरवार राजमिस्त्री था। भागचंद और पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह अहिरवार साथ में काम करते थे। रविवार को दिन में दोनों ने एक साथ शराब पी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में महज 50 रुपये के लिए दोस्त ने लाठियां से पीट कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पहले दोनों ने एक साथ शराब पी। आरोपी युवक और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। नहीं देने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े की रंजिश में आरोपी ने घर जाकर दोस्त के ऊपर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रीतमपुर गांव निवासी भागचंद अहिरवार (35) पुत्र करण अहिरवार राजमिस्त्री था। भागचंद और पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह अहिरवार साथ में काम करते थे। रविवार को दिन में दोनों ने एक साथ शराब पी। फिर शाम को वीर सिंह और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तब लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके बाद भागचंद घर आ गया। रात करीब 11 बजे भागचंद घर के दरवाजे के बाद खाना खाने के लिए बैठे थे। वे खाना का निवाला मुंह में दे पाते, उससे पहले ही वीर सिंह अहिरवार पीछे से आया और लाठी से सिर में वार कर दिया। इसके बाद अन्य जगह लाठी मारी। इससे भागचंद बेसुध होकर गिर गया। तब तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भागचंद की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी नौ साल की बेटी रौनक, सात साल की बेटी शिवन्या और चार साल का बेटा नैतिक है। बच्चे अभी पढ़ते हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संगीता बेहोश हो गई। चार भाइयों में भागचंद तीसरे नंबर का था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें