- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी है जागरुकता कार्यक्रम
मऊरानीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तीसरे दिन शनिवार को शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राजयोगिनी चित्रा ने कहा कि सकारात्मक सोच व आध्यात्मिक शक्ति से ही नशामुक्ति संभव है। इस मौके पर गांधी इंटर कॉलेज, लक्ष्मणदास दमेले इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय मैलोनी, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल व दीपक मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस मौके पर दीक्षा, कल्याणी, दीपक मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गुप्ता, उप प्रधानाचार्य उदय प्रकाश, मंजू गुप्ता, लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय मैलोनी के प्रधानाचार्य जगदीश मौर्य, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार दुबे, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।