जिले के गांवों में बने सरकारी भवनों में फ्र ी हाईस्पीड इंटरनेट चलेगा। प्रधानमंत्री की वाईफाई चौपाल की योजना के तहत गांवों के सरकारी भवनों को मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जिले के तीन ब्लॉकों में काम शुरू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सरकारी भवनों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है। सीएससी के जरिए गांवों के पुलिस चौकी, थानों, कोटेदार, ग्राम पंचायत भवन, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में फ्री हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। सीएससी के जिला समन्वयक आजम अली ने बताया कि जिले के तीन ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त सरकारी संस्थाओं में नि:शुल्क कनेक्शन प्रदान किये जा रहे जिसमें संस्था प्रमुख को पहचान पत्र की एक कापी, फ ोटो एवं संस्था की आईडी उपलब्ध करानी होगी। इसके अतिरिक्त गांव के लोग भी इंटरनेट कनेक्शन ले सकेंगे। इस योजना के जरिए सीएससी संचालक को जोड़ा गया है। जहां लोग और संस्था प्रमुख आवेदन कर सकेंगे।