फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को नि:शुल्क सामान वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इनरव्हील क्लब कर्तव्य ने ग्राम बावल टांडा में हैप्पी प्राथमिक स्कूल का उद्घाटन किया। सभी बच्चों को यूनिफाॅर्म, स्कूल बैग और जूते-मोजे आईडब्ल्यूसी के लोगो सहित नि:शुल्क बांंटे गए।
विज्ञापन

विद्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष नीलू ढाकरे ने किया। क्लब अध्यक्ष डा़ॅ मोनिका कोहली ने बताया गांव में बच्चे एक पेड़ के नीचे पढ़ते थे। बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय भवन का निर्माण करवाया। स्कूल छत, टॉयलेट, प्रधानाध्यापक और अध्यापकों की कुर्सियां, स्टेशनरी का सामान, पानी के कैंपर, डस्टबिन आदि सामान नि:शुल्क दिया गया। बच्चों के लिए पहले केवल एक शिक्षक था। अब छह से सात शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सारिका मल्होत्रा, दीपा जैन, मोनिका मित्तल, ऋतु जैन, अमृता मांडवी उपस्थित रहे। क्लब सचिव रश्मि अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें