झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस की तर्ज पर वंदेभारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से यदि दो घंटे या फिर उससे अधिक लेट होती है तो यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी की सुविधा दी जाएगी। आईआरसीटीसी अफसरों के अनुसार उक्त सुविधा केवल उन यात्रियों को दी जाएगी, जिन्होंने टिकट बुकिंग के दौरान भोजन का विकल्प चुना होगा। ऐसे यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा दाल-चावल और अचार उपलब्ध कराया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी ज्यादा लेट होने पर विकल्प के रूप में यात्रियों को खान-पान उपलब्ध कराया जाता है। उक्त गाड़ी में आईआरसीटीसी द्वारा मील उपलब्ध कराया जाता है।