फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारियों को निशाना बना रहे ठग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साइबर जालसाज क्रिप्टोकरेंसी में मोटे मुनाफा का लालच देकर खास तौर से कारोबारियों को ठग रहे हैं। जल्द मुनाफा होने के लालच में फंसकर कारोबारी लाखों रुपये गवां चुके। झांसी रेंज में जनवरी से अब तक इस तरह के 19 मामले सामने आ चुके। साइबर पुलिस इनकी जांच करने में जुटी है। हाल के समय में बिटक्वाइन समेत अन्य क्वाइन के तेजी पकड़ने से एक बार फिर क्रिप्टो मार्केट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसी का साइबर जालसाज फायदा उठा रहे हैं। पिछले चार माह के दौरान इसकी आड़ में सबसे अधिक कारोबारी शिकार हुए हैं। खास बात यह कि सभी का ऑनलाइन माध्यम से खाता खुलवाया गया। साइबर विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर जालसाज फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिये यह ठगी करते हैं। यह एप इंस्टाल कराने के बाद पैसा लगवाते हैं। इसमें फर्जीवाड़ा करके मुनाफा दिखाया जाता है। लालच में फंसकर लोग पैसा लगाते जाते हैं। जब वह पैसा निकालने की कोशिश करते हैं, तब पैसा नहीं निकल पाता। इसके बाद उनका खाता बंद कर दिया जाता है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन, ऑनलाइन माध्यम से पैसा निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें