फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के 54 बड़े कारोबारियों से जालसाज ने ठगे 60 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीपी मिशन निवासी जालसाज परिवार के साथ हुआ लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर के 54 बड़े कारोबारियों को निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर जालसाज ने 60 करोड़ रुपये ठप लिए हैं। इन कारोबारियों को जालसाज ने पंद्रह प्रतिशत हर माह ब्याज दिलाने का झांसा दिया था। उसने इन लोगों का बताया था कि एक ट्रेडिंग फर्म चलाता है। पुलिस को जानकारी मिली है इस जालसाज ने झांसी के साथ ही गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और वृंदावन के भी कई कारोबारियों का पैसा भी ठग लिया है। इनकी रकम भी 40 करोड़ के करीब बताई जा रही है।
पीड़ित कारोबारियों का कहना है सीपी मिशन कंपाउंड निवासी जालसाज ने करीब दस साल पहले से दावत एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय कारोबारियों से निकटता बढ़ानी शुरू की थी। उसने कई कारोबारियों से मजबूत रिश्ते बना लिए। पांच साल पहले उसने कारोबारियों को करीब पंद्रह फीसदी की ऊंची ब्याज दर का लालच देकर पैसा ट्रेडिंग कारोबार में लगाने को कहा। कई कारोबारी झांसे में आ गए। ठगी का शिकार हुए कारोबारियों ने बताया कि पहले छोटी रकम लेकर जालसाज ने सभी को निश्चित समय पर ब्याज की रकम दे दी। इससे उन लोगों का जालसाज पर भरोसा बढ़ गया। कारोबारी जालसाज को मोटा ब्याज मिलने के लालच में करोड़ों की रकम थमा बैठे। वर्ष 2023 से जालसाज ने किसी कारोबारी को ब्याज की रकम नहीं लौटाई। वहीं, नए व्यापारियों को वह लगातार निशाना बनाता रहा। रविवार को सीपी मिशन कंपाउंड निवासी कारोबारी ओमप्रकाश अग्रवाल के सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसके फर्जीवाड़े का भंडा फूट गया। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि व्यापार में पैसा लगाने के नाम पर उनसे करीब 65 लाख रुपये लिए गए लेकिन, यह वापस नहीं किया जा रहा है। जालसाज का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद महानगर के व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। व्यापारियों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे। एक-दूसरे की बात सुनकर व्यापारियों के होश उड़ गए। झांसी में अभी तक 54 व्यापारी सामने आ चुके जिनसे जालसाज करीब 60 करोड़ रुपये लेकर लापता हो गया। करीब सौ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन





व्यापारियों ने अपनी सूची में 54 व्यापारियों के नाम बताए हैं। इन लोगों ने ठगी होने की बात बताई है। सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी। अन्य व्यापारी तहरीर देंगे तब उनकी रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र सिंह एसपी सिटी







इन व्यापारियों ने दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसएसपी राजेश एस से मुलाकात करके अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की। जिन व्यापारियों ने जालसाजी की शिकायत की उनमें मोहन लाल अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अशोक राय, मनोज अग्रवाल, दीप अग्रवाल, उमा शंकर अग्रवाल, बलवंत सिंह सरदार, विष्णु गुप्ता सेवाराम ऑयल मिल, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबा, राधारमन अग्रवाल, रवि मोदी, जगदीश अग्रवाल जेपी फार्म, विनय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शानि साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप नगरिया, भाजपा नेता प्रदीप सरावगी, चैंबर ऑफ कामर्स के राजीव अगव्राल, मदन मोहन मिश्रा, बनारसी बाबू, हरिमोहन बंसल, अवधेश कंचन, विजय, हिमांशु अग्रवाल, महराज राहुल सरवरिया, नीरज अग्रवाल, दशरथ गुप्ता, रुप राय, अरविंद अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, परिवेश अग्रवाल, मुकेश वर्मा, राहुल अग्रवाल, देवेंद्र सरवरिया आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें