कोरोना ने महामारी का रूप लिया तो इससे लड़ने के लिए लोगों ने दिल खोलकर दान करना शुरू कर दिया। लोगों की दरियादिली का साइबर ठग फायदा उठा रहे हैं। ठग लोगों को ईमेल और व्हाट्सएप करके ऐसे लिंक और कोड भेज रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही खातों से पैसा उड़ जा रहा है। 70 लोगो के पास पहुची काल में कुछ लोगों को रिमोट एक्सेस ट्रोजान एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। लोगों को एप में अपनी बैंक कार्ड डिटेल भरने को कहा जाता है। जो लोग झांसे में आकर कार्ड की डिटेल भर दे रहे हैं उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह ऐसे एप हैं जिनके माध्यम से ठग कहीं भी बैठे बैठे दूसरे के कंप्यूटर या मोबाइल को संचालित कर सकते हैं।
मत दें यह जानकारी
क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर कार्ड का सीवीवी नंबर कार्ड वेरिफिकेशन नंबर कार्ड एक्सपायर डेट पासवर्ड इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन
सरकार नहीं भेज रही कोई लिंक या कोड
एसपी राहुल मिठास ने बताया कि ऐसे मामले पुलिस के पास आ रहे हैं। साइबर सेल ने अलर्ट जारी किया है। किसी भी ऐसी कॉलो पर कोई जानकारी न दें।