फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेकर घर लौट रहे चौदह साल के बालक की मार्ग दुर्घटना की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर के सरौल निवासी चौदह वर्षीय बालक की मार्ग दुर्घटना की मौत हो गई। वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरुआसागर पुलिस के मुताबिक संदीप कुशवाहा का बड़ा बेटा जयदीप (14) नवीं कक्षा का छात्र था। शाम को साइकिल से सब्जी लेने वह करगुवां बाजार गया हुआ था। सब्जी लेकर वापस लौटते समय एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। उसकी चपेट में आने की वजह से साइकिल समेत करीब सौ मीटर वह घिसटता चला गया। राहगीरों ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन, वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल जयदीप को लेकर वह अस्पताल पहुंची लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही उसे नई साइकिल दिलाई गई थी। इसी नई साइकिल के साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें