फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली विभाग के ठेकेदार को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात भर नाले में पड़ा रहा युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग के ठेकेदार को सोमवार रात में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ठेकेदार सड़क किनारे के नाले में जा गिरा। मंगलवार सुबह उसे लोगों ने देखा तो बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुमित शिवहरे (32) पुत्र राजेंद्र शिवहरे निवासी चिरगांव खटिकयाना बिजली विभाग समेत अन्य जगहों पर ठेकेदारी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब ग्यारह बजे वह घर से किसी काम से बाहर पैदल ही निकल गया। रातभर वापस नहीं आया। सुबह वह चिरगांव थाने के पास एक नाले में लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर उसका भाई अमित समेत अन्य परिजन भी पहुंच गए। परिवार में बुजुर्ग मां एवं पत्नी समेत तीन माह की बच्ची है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें