फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर के अनुराग से बरामद हुए थे टीईटी के चारों सेट के पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टीईटी प्रश्नपत्र आउट कराने के मामले में एसटीएफ मास्टरमाइंड की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। मऊरानीपुर निवासी अनुराग एवं चंदू से लखनऊ में एसटीएफ लगातार पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में एसटीएफ को अहम सुराग मिले हैं। इनके जरिए वह मास्टरमाइंड तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है। पूछताछ में मालूम चला कि अनुराग को बाल विकास एवं शिक्षण विधि के सभी चार सेट हासिल हो गए थे। चारों सेट उसके पास से बाद में अलग-अलग बरामद भी कर लिए गए। पुलिस सूत्रों का कहना है फोटोकॉपी के काफी धुंधला होने से अनुराग ने चंदू केसाथ मिलकर इन सभी सेटों की हाथ से कॉपी तैयार की। इनके सामने एक से लेकर डेढ़ सौ सवालों के जवाब भी अंकित किए गए थे। पूछताछ में एसटीएफ को मालूम चला कि यह पेपर अयोध्या निवासी कौशलेंद्र ने हासिल किया था। उसके बाद अनुराग और चंदू ने प्रत्येक अभ्यर्थी से इस प्रश्नपत्र का 10-15 हजार रुपये में सौदा तय किया। इनके पास से एसटीएफ ने मोटी रकम भी बरामद की है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक कौशलेंद्र के तार तलाशे जा रहे हैं। इस मामले में भडरा में तैनात शिक्षामित्र ऋषि शर्मा उर्फ निक्की की भी तलाश है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इन लोगों ने प्रिटिंग प्रेस से पेपर हासिल किया अथवा इनको किसी चेन के मार्फत पेपर हासिल हुआ। एसटीएफ ऋषि के मोबाइल नंबर 9795092155 की सीडीआर भी खंगाल रही है। यह नंबर रविवार सुबह 06.13 मिनट तक ऑन बता रहा है। उसके बाद से यह लगातार स्विच ऑफ है। पुलिस रविवार को इस नंबर की लोकेशन तलाशने के साथ ही इसके जरिए कितने लोगों से बात हुई, यह पता लगाने में जुटी है। उधर, मऊरानीपुर में कोचिंग संचालकों समेत अनुराग एवं ऋषि को जानने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें