फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रीमियम ट्रेनों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेंगी चार सीट

Sun, 26 May 2024 03:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर, राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेनों में भी दिव्यांगों के लिए चेयरकार, स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में चार-चार सीट आरक्षित रहेंगी। झांसी रेलवे स्टेशन से होकर आने जाने वाली प्रीमियम ट्रेनों में दिव्यांगों के लिए अलग से सीट आरक्षित करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने दिव्यांगों के लिए ट्रेनों में आरक्षण देने को लेकर आदेश जारी किए हैं। बोर्ड ने पत्र जारी कर बताया कि जिन स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए रियायती टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां वंदेभारत, हमसफर, राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस में दिव्यांगों के लिए स्लीपर श्रेणी में चार बर्थ, थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी में चार, गरीब रथ एक्सप्रेस के एसएलआरडी कोच में चार बर्थ और वंदे भारत एक्सप्रेस में चार सीट उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आदेश के बाद झांसी से होकर आने जाने वालीं प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को सुविधा का लाभ मिल सकेगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए आरक्षण सुविधा उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें