फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या में कांग्रेस नेता के भाई समेत चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूर्व पार्षद वंदना यादव के पुत्र महेंद्र यादव की हत्या के आरोप में प्रेमनगर पुलिस ने कांग्रेस नेता के छोटे भाई जितेंद्र यादव उर्फ जित्तन, नीरज मिश्रा, ऋषभ एवं संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है। हालांकि, पुलिस दो दिन बाद भी आत्महत्या एवं हत्या के बीच की गुत्थी नहीं सुलझा सकी। बुधवार तड़के बल्लमपुर में झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर महेंद्र (20) का शव पड़ा मिला था। प्रारंभिक सुबूत के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन महेंद्र के परिजन गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। बृहस्पतिवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तब पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की गोली मारकर हत्या की पुष्टि हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक गोली बाएं भौंह से लगकर दाएं भौंह से बाहर निकली। सिर में गोली लगने से ही मौत की पुष्टि हुई, लेकिन पुलिस अफसरों के गले यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उतर रही। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि गोली लगने और उसके निकलने का जो स्थान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा गया, वह तार्किक नहीं है। कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रेम प्रसंग की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। शुक्रवार को महेंद्र के छोटे भाई तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र यादव उर्फ जित्तन यादव, नीरज मिश्रा, ऋषभ एवं संजय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें