फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिकायत करने पहुंचे पिता-पुत्र को चार लोगों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम मैलवारा में शिकायत करने गये पिता-पुत्र की चार लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार रणजीत यादव निवासी ग्राम मैलवारा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरी पुत्री शिखा यादव मऊरानीपुर नगर पालिका इंटर काॅलेज में 10वीं में पढ़ती है और नगर में बहनों के साथ कमरा लेकर रहती है। जसवंत यादव निवासी बावई बरूआसागर मैलवारा अपने जीजा जीतू यादव के साथ नगर में रहता है। 14 जनवरी को पुत्री जब स्कूल जा रही थी तो आरोपी जसवंत यादव ने उसको एक मोबाइल फोन दिया और कहा कि मुझसे बात किया करो। इसे लेकर शिखा यादव ने उस फोन को अपने पिता को देते हुए मामले की जानकारी दी। जब पिता रणजीत यादव अपने पुत्र लोकेन्द्र (13) के साथ 19 जनवरी को जीतू के घर शिकायत करने पहुंचा तो गोकुल यादव, जीतू यादव, जसवंत यादव एवं भीकम यादव ने गाली गलौज करते हुए दोनों की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर मुहल्ले के लोगों ने बचाया। कोतवाली पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर घटना की रिपोर्ट संबंधित धाराओं में दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें