मोंठ। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्ययन किया।कार्यक्रम में कक्षा नौ की छात्रा रागिनी पाल ने उपजिलाधिकारी, कक्षा आठ की रिया पाल ने तहसीलदार, कक्षा सात की कृतिका ने खंड विकास अधिकारी और कक्षा 11 की अभिलाषा ने खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका निभाई। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहे। संवाद