- अमर उजाला ने दो जून को मोर्चरी में शवों से सड़ांध की बात प्रमुखता से उठाई थी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी (शव गृह) में अब न लावारिस शव खराब होंगे और न दुर्गंध आएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन चार नए डीप फ्रीजर और रखवाने जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में तीन डीप फ्रीजर हैं, जिनमें से दो खराब हैं। इसकी वजह से लावारिस शवों को सुरक्षित रखने में काफी दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी में सिर्फ एक डीप फ्रीजर चालू होने से लावारिस शव सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया। न सिर्फ शव खराब हुए बल्कि दुर्गंध भी फैलती रही। इसको अमर उजाला ने दो जून को प्रमुखता से उठाया था, जिसे कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर चार डीप फ्रीजर मोर्चरी में रखवाने का फैसला लिया। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया, मोर्चरी में चार नए डीप फ्रीजर रखवाए जाएंगे।