अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर मैरी के सामने कामकाजी महिलाओं के लिए 100 बेड का छात्रावास 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर 26.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को मेयर बिहारी लाल आर्य ने इसकी नींव रखी। मेयर ने कहा कि हॉस्टल बन जाने से खासकर दूसरे शहरों से झांसी आकर नौकरी करने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। ये हॉस्टल दो मंजिला होगा। पढ़ाई करने वाली छात्राएं भी यहां रह सकेंगी। सरकार की मंशा है कि वंचित लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएं।