फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार की टक्कर से पूर्व पार्षद के पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद की फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद के पति की मौत हो गई। हादसा अशोक वैली के पास हुआ। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
सैंयर गेट बाहर निवासी कमल सोनकर नगर निगम की पूर्व पार्षद हैं। उनके पति राजकपूर सोनकर (59) बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से स्कूटी से अशोक वैली की ओर गए हुए थे। पार्षद प्रदीप खटीक ने बताया कि अशोक वैली के पास बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। वहीं, जब रात को वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उनके नंबर पर कॉल लगाया। तब किसी राहगीर ने फोन उठाया और दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां पर उन्हें राजकपूर सोनकर का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। इसमें से वह एक बेटी की शादी कर चुके थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें