फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार पार्षद समेत पूर्व पार्षद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार पार्षद संजीव गुप्ता एवं पूर्व पार्षद सत्येंद्र पुरी घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ, पांव एवं चेहरे पर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्षदों के मुताबिक पार्षद संजीव एवं सत्येंद्र शुक्रवार को जल संस्थान में अपने वार्ड में पानी की समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों से मिलने के बाद वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही जल संस्थान कार्यालय से निकलकर दोनों फिल्टर रोड पर पहुंचे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े। तेज रफ्तार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन पर खनिज विभाग प्रवर्तन दल लिखा हुआ था। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर नगर निगम के कई पार्षद समेत उनके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें