फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व पार्षद ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र उर्फ गोपी (48) ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। सोमवार सुबह उनका शव फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
खुशीपुरा निवासी सुरेश चंद्र तीन बार पार्षद रह चुके थे। पिछले बार वर्ष 2012 में वार्ड 14 से वह पार्षद थे। नगर महापालिका के दौर में भी पार्षद थे। अपने वार्ड की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय रहते थे। हालांकि, पिछला चुनाव वह हार गए थे। सुरेश अविवाहित थे। अपने बड़े भाई के साथ रहते थे। परिजनों का कहना है कि सुरेश बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह उपचार कराया लेकिन, फायदा नहीं हुआ। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी उनकी बहुत अच्छी नहीं थी। इन सब वजहों से वह हताश रहते थे। रविवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। देर-रात उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया। सुरेश बसपा के पुराने कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही तमाम पूर्व एवं वर्तमान पार्षद भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें