फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्रों पर ठेका लेने का प्रयास

Sun, 30 Jul 2017 01:10 AM IST
jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद मे निकले टेंडरों में तालबेहट की एक फर्म द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर ठेका लेने की शिकायत व्यापारियों ने छावनी परिषद के अध्यक्ष से की।
विज्ञापन

बबीना छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर टीएस स्वाइन को शिकायत पत्र देकर व्यापारी नेताओं राकेश सोनी, रामजी गुप्ता एवं मनीष साहू ने बताया कि पिछले दो माह में छावनी परिषद द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों, रोड, नाली-नाला मरम्मत, सफाई लेवर आपूर्ति, मिड-डे मील, बिल्डिंगों में रंगाई-पुताई के टेंडर निकाले गए हैं, जिसमें तालबेहट की एक फर्म द्वारा सभी कार्यों के लिए टेंडर डाला गया है। व्यापारियों का आरोप है कि फर्म फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर ठेके लेना चाहती है। बिना टेंडर खोले ही वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है, इसकी जांच करानी चाहिए।
छावनी परिषद के अध्यक्ष टीएस स्वाइन ने व्यापारियों को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें