फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आगरा से आए वनकर्मियों ने भुजौंद पौधशाला देखी

Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 सदस्यीय दल ने किया भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। भुजौंद पौधशाला को देखने के लिए बुधवार को आगरा के वन विभाग के कर्मी पहुंचे। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, बाईपुर के 56 प्रशिक्षणार्थी वनरक्षकों ने मातृ वन एवं शक्ति वन का शैक्षिक भ्रमण किया। पानी की कम उपलब्धता के बावजूद भी पौधरोपण के बारे में उन्होंने जाना। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के 25 सदस्यीय दल ने भ्रमण किया था। वन अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की कमी रहती है। इसके बावजूद भी ग्रीन कवर एरिया में बढ़ोतरी होना उपलब्धि है। मोंठ उप वन क्षेत्राधिकारी संदीप रविकुल ने बताया कि हरित आवरण अभियान में झांसी जनपद को उत्तर प्रदेश में प्रथम तथा पूरे भारत में 28वां स्थान मिला है। ग्रीन कवर एरिया में हुई बढ़ोतरी पूरे भारत के लिए एक नजीर बन गई है। उप वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रेंज में वानिकी हाईटेक पौधशाला बनी हुई है। यहां पर वन विभाग द्वारा लाल चंदन, पारस पीपल और लुप्त हो रही प्रजाति जैसे सलाई, हरण विजय साल के पौधों को तैयार किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेड़े ने बताया कि पिछले साल झांसी जनपद में करीब 306 वर्ग किलोमीटर हरित एरिया था। इस वर्ष 35 वर्ग किमी में अधिक पौधारोपण किया गया। इस समय जनपद का करीब 341 वर्ग किमी हरित आवरण एरिया हो गया है। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान वन विभाग के वन क्षेत्र अधिकारी आरपी शुक्ला, रामाश्रय उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयराम वन दरोगा, आशीष दुबे वनरक्षक, विभोर खरे, बृजेंद्र, आशुतोष, चतुर सिंह, रामकिशोर, राम प्रसाद सहित तमाम वन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें