फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मगरमच्छ को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई। रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘मौर्या तालाब में मगरमच्छ से दहशत में ग्रामीण’ का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारी वनकर्मियों की टीम के साथ मौर्या तालाब पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगवाया। पिंजरे की निगरानी के लिए दो वनकर्मियों की स्थायी ड्यूटी भी लगाई गई है। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी गरौठा जगदंबा प्रसाद पाठक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि एक-दो दिन में पिंजरे से मगरमच्छ पकड़ने में सफलता नहीं मिलती है तो विभाग की ओर से स्पेशल टीम बुलाकर जाल के माध्यम से मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा। इस मौके पर डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार, वन दरोगा रामकुमार तिवारी, प्रीतम सिंह, मुंशी तेजप्रताप, रोहित कुमार व ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें