फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हरे पेड़ काटने पर वन विभाग ने किला प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किला परिसर में बिना अनुमति के कई पेड़ काटने पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए किला प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही किला प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण की तारीख 16 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन

किला परिसर में पचास से अधिक हरे भरे पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग के अफसरों से की गई थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कटे हुए पेड़ों का वीडियो भी वायरल हुआ थ। शिकायत के आधार पर वन विभाग के अफसरों ने मौके पर टीम भेजी थी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों को कई कटे हुए पेड़ मिले थे। जिसमें नीम, टीकोमा, चांदनी, बोगन बेलिया सहित कई प्रजाति के पेड़ थे। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए किला प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। किला प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए 16 जनवरी की तारीख तय की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजनारायण यादव ने बताया कि किला परिसर में हरे भरे पेड़ काटने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई गई थी। यहां कई प्रजातियों के पेड़ कटे पाए गए थे। किला प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें