फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जावन में भटकता मिला विदेशी युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडिश नागरिक के रूप में हुई पहचान, यहां कैसे पहुंचा पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



बंगरा। शनिवार की दोपहर बंगरा के ग्राम जावन में एक विदेशी युवक भटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। भाषा के आधार पर उसकी पहचान स्वीडन के नागरिक के रूप में की गई है। वह यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम जावन से सटी झाड़ियों में शनिवार की दोपहर एक विदेशी युवक भटकता हुआ पाया गया। वह अर्द्धनग्न अवस्था में था। इस पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह स्वीडिश भाषा में बात कर रहा था, जिससे उसकी बात ज्यादा समझ में नहीं आ रही थी। पुलिस उसे बंगरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इसके बाद दो-तीन घंटे तक उसे स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया। जानकारी होने पर एलआईयू की और मध्य प्रदेश पुलिस का दस्ता भी पहुंच गया। उसकी पहचान की कोशिशें की जाती रहीं। चूंकि, जिस स्थान पर विदेश युवक मिला, उससे सटी हुई मध्य प्रदेश की सीमा है। माना जा रहा है कि युवक मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए आया होगा, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से वह ग्राम जावन में पहुंच गया। पुलिस उसे शाम पांच बजे स्वास्थ्य केंद्र से अपने साथ ले गई। उसे गंतव्य तक भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें