फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा में रंगोत्सव पर देशी होली गीतों पर खूब थिरके विदेशी मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। धार्मिक नगरी ओरछा में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास और सौहार्द पूर्वक मनाया गया। इस पावन पर्व पर देशी लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली। रंगोत्सव पर एक-दूसरे को रंग और गुलाल डालकर होली का खूब आनंद लिया। वहीं, रामराजा मंदिर में विधि-विधान से होलिका दहन हुआ। 13 मार्च रात 11. 30 बजे पंचांग के मुहूर्त अनुसार रामराजा मंदिर सहित नगर के प्रमुख मोहल्लों, मंदिर परिसर में पूजन कर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण ने मंदिर के चौक में पूजन कर होलिका दहन किया। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक एवं तहसीलदार सुमित गुर्जर ने यजमान के रूप में पूजन किया। 17 मार्च सोमवार को होली तीज पर रामराजा मंदिर ओरछा में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रात 9.30 बजे श्री रामराजा सरकार पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार अपने भक्तों के साथ होली खेलेंगे। दूसरे दिन मंगलवार सुबह 5 बजे मंदिर में श्री रामराजा सरकार की मंगला आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें