फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहली बार इंस्पायर अवार्ड में जिले के 34 प्रोजेक्ट चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार जिले से हुए थे 750 आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इंस्पायर अवार्ड योजना में पहली बार जिले के 34 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। बता दें कि इंस्पायर अवार्ड में इस बार जिले से एक हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
विद्यार्थियों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। कक्षा 6 से 10 के छात्र-छात्राओं के विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों के प्रोजेक्ट मांगे जाते हैं। इस बार जिले के 750 विद्यार्थियों ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे। हाल में आए परिणाम में जिले के 34 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है। गत वर्ष सिर्फ 4 विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट चयनित हुआ था। इंस्पायर अवार्ड नोडल अजय अनुरागी ने कहा कि हर विद्यालय को कम से कम 5 आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट का मॉडल बनाने के लिए 10,000 रुपये की धनराशि दी जा रही है। जिन विद्यार्थियों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है, वे विद्यार्थी अपने बैंक खाते अपडेट करें। इसके लिए वे नोडल अजय अनुरागी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



सार्वजनिक प्रयास से पहली बार जिले से इतने अधिक आवेदन हुए और 34 प्रोजेक्ट चयनित हुए हैं। सभी को इसके लिए बहुत बधाई। विद्यार्थियों के नवाचारों को इसी तरह प्रोत्साहन मिलता रहना चाहिए। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें