झांसी। मंगलवार को जिले में कोरोना के 3,239 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से पांच में कोरोना का संक्रमण पाया गया। तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 97.39 प्र्रतिशत पर पहुंच गया है। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 10,350 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 10,080 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 96 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 20 को छोड़कर बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 174 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।