फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीएमएस समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर झूलता हुआ मिला था। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड सीएमएस डा. हरिश्चंद्र आर्य समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भिंड के ग्राम अमाहा निवासी शिवशंकर सविता ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति (25) की शादी तीन मई 2022 को मेडिकल कॉलेज के पास वीरांगना नगर निवासी पीएनबी के रिटायर्ड मैनेजर महेंद्र भूषण आर्य के बेटे अनुराग आर्य से हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा था। यह जानकारी बेटी ने कई बार उन्हें दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि रविवार को उनकी बेटी की ससुराल में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने वीरांगना नगर निवासी पति अनुराग आर्य, ससुर पीएनबी के रिटायर्ड मैनेजर महेंद्र भूषण आर्य, सास कल्पना आर्य, देवर हर्षित आर्य तथा चचिया ससुर मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. हरिश्चंद्र आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें