फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को झांसी में फूटा कोरोना बम, पांच नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
five new corona positive in jhansi
विज्ञापन
झांसी। झांसी में रविवार को कोरोना बम फूट पड़ा। वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आए हैं। इनमें बूढ़ा भोजला निवासी एक महिला है जो सप्ताह भर पहले ही मुंबई से लौटी है। एक मरीज पूर्व में मिले मऊरानीपुर के संक्रमित की 18 वर्षीय परिजन हैं। जबकि दूसरा तालपुरा के मिले संक्रमित मरीज का 13 वर्षीय बच्चा है। चिरगांव निवासी 15 साल की लड़की में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि एक युवक ललितपुर के ग्राम बिरधा का रहने वाला है। एक क्वारंटीन कर्मी व उसके संपर्क में आने वाला बच्चा है। जबकि दो अन्य मामले पहले संक्रमित पाए गए लोगों के सीधे संपर्क में आने वाले हैं। एक ही दिन में पांच मरीजों में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। समीक्षा के बाद शहर में कुछ नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा सकते हैं। वहीं, ललितपुर के तालबेहट निवासी कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर से भागकर रमेशपुरा स्थित अपनी ससुराल आ गया। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बाद में उसे पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन

यूं फैल रहा झांसी में कोरोना का वायरस
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को कुल 153 सैंपलों की जांच हुई।
इनमें पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अब तक झांसी में कुल संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय मरीज दस हैं।
पॉजिटिव से निगेटिव हुए मरीजों की संख्या 27 हो गई है
अब तक कुल 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है
कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या पांच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें