फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धोखाधड़ी के आरोप में बैंक मैनेजर, बिल्डर समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बैंक में गिरवी रखी जमीन को बैंककर्मियों से साठगांठ करके बिल्डर ने बेच दी। सात साल बिल्डर के इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर प्लॉट मालिक के होश उड़ गए। उनकी ओर से बैंक मैनेजर, बिल्डर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना प्रेमनगर के आजाद नगर निवासी अर्चना ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी 2017 को उसने केशव शर्मा, आशीष मिश्र से एक हजार वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा। इसका पूरा पैसा उसने बिल्डर को चुका दिया। उसने यहां घर भी बनवा लिया। 20 जुलाई 2023 को बैंक मैनेजर विवेक गुप्ता अपने स्टॉफ के साथ पहुंचे और लोन चुकाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन करने पर पता चला कि जिस प्लॉट को उन्होंने खरीदा, उसे केशव शर्मा, आशीष आदि ने बैंक में बंधक रखा है। उस जमीन पर उन लोगों ने लोन लिया था। बैंक मैनेजर से मिलीभगत करके इन लोगों ने प्लॉट बेचकर कर्ज की पूरी रकम हड़प ली। अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने केशव शर्मा, आशीष मिश्रा, अनमोल मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा एवं बैंक मैनेजर विवेक गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें