फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजना गांव में घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर स्थित बिजना गांव में पांच फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ से गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पथराई नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को बिजना गांव में ग्रामीणों को तकरीबन पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। मौके पर कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी मेें छोड़ दिया। इस मौके पर वन दरोगा भागीरथ, दीनदयाल, शैलेंद्र, फूल सिंह आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी एलआर निरंजन ने बताया कि बिजना गांव में मगरमच्छ की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम को भेजकर मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें