फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुंभ में मंडल की हर तहसील से रवाना होंगी पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद
झांसी। जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के लिए मंडल से 150 बसें रवाना की जाएंगी। मंडल की सभी तहसील से पांच बसें संचालित की जाएंगी। चालक और परिचालकों की ड्यूटी तय कर दी गई है।कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए झांसी और ललितपुर से 85 और जालौन से 65 बसें संचालित की जाएंगे। मंडल की प्रत्येक तहसील से पांच बसें संचालित की जाएगी। झांसी जिले के मऊरानीपुर, गरौठा, मोंठ, टहरौली के साथ ही चिरगांव, समथर और ललितपुर सहित विभिन्न स्थानों से बसें संचालित की जाएंगी। झांसी और जालौन से रवाना होने वाले वाली बसें बांदा और कानपुर होकर प्रयागराज पहुंचेगी। इसमें बांदा होकर जाने वाली बसों की संख्या 38 है। वहीं, कानपुर होकर 112 बसें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। श्रद्धालुओं की सहूलियत के साथ ही बसों को रवाना करने के लिए मंडल में कई स्थानों को अस्थाई रूप से बस अड्डा बनाया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 150 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें