टहरौली। थाना टहरौली की पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुमेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू व कांस्टेबल गौरव सिंह को सूचना मिली कि ग्राम गाता में गुराई टोरिया स्थित सैय्यद वीर वाले बाबा की मजार जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमलापत पांचाल निवासी गढ़ीकरगांव, सरमन रायकवार निवासी बमनुआ, नीरज कुशवाहा निवासी टहरौली किला, गौरीशंकर शिवहरे निवासी बमनुआ और राजेश अहिरवार निवासी पिपरा को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 11,900 रुपये बरामद किए गए। संवाद