फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलेक्शन एजेंट को लूटने के पांच आरोपी हत्थे चढ़े, सरगना फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तीन दिन पहले कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट की घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सरगना फरार है। आरोपियों ने कर्ज चुकाने, मौज-मस्ती करने और अपनी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। उनके पास से लूट के 6.38 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

केके पुरी कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा फिनो प्राइवेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से कैश मैनेजमेंट सर्विस चलाते हैं। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे वह पैसा एकत्रित कर बाइक से चिरगांव से झांसी लौट रहे थे। कोछाभांवर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाश उनका 8,61,855 रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल पांच आरोपी टीकमगढ़ के ग्राम पलैरा निवासी अंकित अहिरवार, मऊरानीपुर के ग्राम रौनी निवासी आशिक वर्मा, ग्राम टकटौली निवासी दशरथ अहिरवार, विशाल बरार व सागर वर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि, घटना का मुख्य सरगना टीकमगढ़ के ग्राम पलैरा निवासी रोहित अहिरवार फरार है। रोहित कुछ दिन पहले तक सोनाटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। वह पीड़ित दीपक शर्मा से वाकिफ था। उसी ने वारदात का ताना-बाना बुना था। इनमें से किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लूट की रकम से फरार आरोपी रोहित बाइक खरीदना चाहता था, जबकि किसी को अपना कर्ज चुकाना था। इसके अलावा आरोपी पैसे से मौज-मस्ती करना चाहते थे। उन्होंने रकम का बंटवारा कर लिया था। आरोपी अंकित अहिरवार के बैंक खाते से पुलिस ने 28 हजार रुपये और आशिक वर्मा के खाते से 1.15 लाख रुपये बरामद किए थे। बाकी रकम नकद बरामद की गई। गिरफ्तारी में सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन, नवाबाद थाने के प्रभारी शैलेंद्र सिंह व स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर की भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें