मामूली विवाद में चली गोली
बबीना। ग्राम धमकन में मामूली विवाद को लेकर गोली चला दी गई जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात धमकन निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना उपचार के लिए बुलाया गया जहां सूचना पर मालूम हुआ कि वृद्ध को गोली लगी है। जहां चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल होने पर वृद्ध लक्ष्मण को झांसी रेफर कर दिया गया। घायल के लड़के नरेश ने चचेरे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया परंतु पुलिस द्वारा जॉच मे मामले को गलत बताया जा रहा है, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा जानवर के खेत मे घुसने के मामूली विवाद मे गोली चली है एवं घायल लक्ष्मण से जानकारी पर मामला साफ हो जाएगा। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।