फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से लदी मालगाड़ी की दो बोगियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के बसई गांव के पास कोयले से लदी मालगाड़ी की दो बोगियों में आग लग गई। बोगी में आग लगने की सूचना पर केबिन क्रू ने कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब ग्यारह बजे मुंबई से झांसी एक मालगाड़ी मिक्स कोयला लोड करके जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी बसई गांव के पास पहुंची इंजन से चौथे एवं 14वीं बोगी से धुआं निकलने लगा। इसकी सूचना मिलने पर बबीना स्टेशन पर मालगाड़ी रोकी गई। यहां पहले से ही दमकल की गाड़ियां मौजूद थीं। सेना के दमकल दस्ते को भी बुला लिया गया था। दमकल ने दोनों बोगियों पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। करीब दो घंटे यहां खड़ी रहने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि गर्मियों में कोयले के आपसी घर्षण की वजह से आग लगना सामान्य बात है। सूचना मिलते ही इसे नियंत्रित कर लिया गया। इससे ट्रेन यातायात पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें