फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जाम में फंसी दमकल, एक घंटे बाद पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई में शनिवार को किसान सिया राजपूत के खेत में रखी पराली में अचानक आग लग गई। किसान ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी रवाना हुई, लेकिन समथर-मोठ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास जाम में फंस गई। धान से भरे ट्रैक्टरों के कारण यह जाम लगा था। इसके चलते दमकल की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई। इस बीच, किसान और ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। ग्रामीणों ने मंडी के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें